Saturday, 29 August 2026

टोंक की जिला कलक्टर होंगी डॉ. सौम्या झा,कलक्टर डॉ. ओमप्रकाश बैरवा को लगाया जयपुर


टोंक की जिला कलक्टर होंगी डॉ. सौम्या झा,कलक्टर डॉ. ओमप्रकाश बैरवा को लगाया जयपुर

भाजपा की नई सरकार बनते ही शुक्रवार की रात को प्रशासनिक बेड़े में पहला बड़ा फेरबदल हुआ है।जिसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा के 72 अधिकारियों का तबादला किया गया है. जिसमें डॉ.सौम्या झा को टोंक जिला कलकटर लगाया गया है।

डॉ. झा इससे पहले टोंक में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी है । फिलहाल वह राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (आरजीएवीपी) ,जयपुर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं मुख्य परिचालन प्रबंधक का पड़ संभाल रही थी.अब वह टोंक जिला कलक्टर का कार्यभार संभालेगी।

वही वर्तमान जिला कलक्टर डॉ. ओमप्रकाश बैरवा को विभागीय जाँच जयपुर (राजस्थान) में आयुक्त लगाया गया है।उन्हें विधानसभा चुनाव से ठीक पहले टोंक में कलक्टर लगाया गया था, उनसे पहले चिन्मयी गोपाल करीब 30 माह कलक्टर रही थीस इस लिहाज से महज 3 माह के अल्प कार्यकाल में ही डॉ. ओमप्रकाश बैरवा का टोंक से तबादला किया गया है।

हालांकि प्रदेश में सरकार बदलते ही उनके ट्रांसफर के कयास लगाए जा रहे थे हालांकि समस्या निस्तारण को लेकर डीएम चैम्बर से बाहर आकर समस्या सुनने का अंदाज जनता को अच्छा लग रहा था वही जिला प्रशासनिक बैठकों ही नहीं बल्कि जनसुनवाई में उनका समस्या निराकरण का अंदाज ही अलग था। अब जिला कलक्टर के रूप में सौम्या झा को लगाया गया है जिनको टोंक की प्रशासनिक व्यवस्था सहित स्थानीय समस्याओं की जानकारी होने के कारण वह भी कुशल प्रशासनिक अधिकारी के रूप मे काम कर सकेंगी।

Previous
Next

Related Posts