


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को विधानसभा पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से शिष्टाचार भेंट की।
मुख्यमंत्री शर्मा जैसे ही विधानसभा भवन पहुंचे जहां पर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने उनका फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष देवरानी के साथ अनौपचारिक रूप से कई मुद्दों पर बातचीत की। विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने मुख्यमंत्री श्री शर्मा को विनायक दामोदर सावरकर की पुस्तक ''1857 का स्वातंत्र्य समर'' की प्रति भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी से शनिवार को विधानसभा में कृषि, उद्धानिकी व ग्रामीण विकास विभाग मंत्री किरोडी लाल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग मंत्री गजेन्द्र सिंह, संसदीय कार्य विभाग मंत्री जोगाराम पटेल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री अविनाश गहलोत, सांसद रामचरण बोहरा, विधायक जोगेश्वर गर्ग, विधायक श्री कैलाश मीणा, विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़, विधायक शंकर सिंह रावत, विधायक राधेश्याम बैरवा पूर्व विधायक सतीश पूनिया व पूर्व विधायक शैतान सिंह ने शिष्टाचार भेंट की।