Saturday, 29 August 2026

2 युवतियों ने एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ का करवाया मामला दर्ज


2 युवतियों ने एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ का करवाया मामला दर्ज

करणी विहार और सोडाला निवासी युवतियों ने जवाहर सर्किल थाने में आरोपी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस ने बताया कि करणी विहार और सोडाला निवासी युवतियों ने बताया कि वह एक नेटवर्किंग कंपनी में जॉब करती है। 28 दिसंबर की रात कंपनी की ओर से स्पोर्ट्स मीट की पार्टी का आयोजन किया गया था। पार्टी में करीब 200 मेंबर मौजूद थे। रात करीब 11 बजे कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अक्षय गोयल शराब के नशे में थे। शराब के नशे में आरोपी अक्षय ने कंपनी की दोनों महिला कर्मचारियों के साथ छेड़छाड़ की।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि गलत हरकत करने के लिए सॉरी बोलने की कहने पर आरोपी अक्षय उनके साथ गंदी हरकत कर चले गए। अगले दिन आरोपी को मैसेज कर गलत हरकत करने के बारे में कहा तो कंपनी के ऑफिस में बुलाकर उनके साथ ही अभद्रता की। जवाहर सर्किल थाने में दोनों पीड़िता ने आरोपी अक्षय गोयल के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Previous
Next

Related Posts