Saturday, 29 August 2026

72 आईएएस अधिकारियों के तबादले


72 आईएएस अधिकारियों के तबादले

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर कार्मिक विभाग ने 72 भारतीय प्रशासनिक सेवाअधिकारियों के तबादले किए हैं। 36 जिला कलक्टर को बदले गए है ।

27 पुराने और 9 नए जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। पुराने जिलों में बारां, बांसवाड़ा, धौलपुर, हनुमानगढ़, चूरू, जोधपुर, पाली, भीलवाड़ा, अलवर, जैसलमेर, बीकानेर, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, कोटा, डूंगरपुर, झुंझुनूं, सिरोही, सवाईमाधोपुर, दौसा, सीकर, राजसमंद, करौली, प्रतापगढ़, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, राजसमंद के कलक्टरों के तबादले किए हैं।

नए जिलों के कलेक्टर बदले

केकड़ी, बालोतरा, फलौदी, अनूपगढ़, बहरोड़, डीडवाना-कुचामन, गंगापुरसिटी, सलूम्बर, ब्यावर के कलक्टर बदले गए हैं। टीना डाबी की बहन रिया डाबी सहित 6 एपीओ आईएएस को पोस्टिंग दी गई है। इसमें गौरव बुडानिया को एसडीएम ब्यावर, रिया डाबी को एसडीएम गिर्वा, रवि कुमार एसडीएम भरतपुर, आव्हाद निवृत्ति सोमनाथ को एसडीएम भीलवाड़ा, जुईकर प्रतीक चंद्रशेखर को एसडीएम अलवर और सालुखे गौरव रविंद्र को एसडीएम माउंट आबू के पद पर लगाया है।

विस्तार से देखें तबादला सूची में……….

Previous
Next

Related Posts