Saturday, 29 August 2026

जयपुर, सीकर, गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनू, धौलपुर भरतपुर, अलवर और अजमेर में शीतलहर जारी, 6 जनवरी बाद नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में अधिकांश भागों में हल्की बारिश


जयपुर, सीकर, गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनू, धौलपुर भरतपुर, अलवर और अजमेर में शीतलहर जारी, 6 जनवरी बाद नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में अधिकांश भागों में हल्की बारिश

जयपुर में सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। रात को न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही दिन में अधिकतम तापमान कम दर्ज किया जा रहा है। पौष माह में प्रदेश बर्फीला सा हो गया है।गुरुवार को सुबह से ही कोहरे और शीतलहर से लोग परेशान है। लोगो ने सड़कों, घरों और दफ्तरों में हीटर, सिगड़ी, लकड़ी-सूखे पत्तों के अलाव जलाकर सर्दी से राहत पाई। 

मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार गुरुवार को भी सीकर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, धौलपुर, भरतपुर, अलवर में कोल्ड डे की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार 6 जनवरी बाद नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में अधिकांश भागों में हल्की बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट आएगी। तापमान गिरने के साथ नमी बढ़ने से 
अजमेर हिल स्टेशन बन गया। 16 घंटे से सूरज की झलक भी नहीं दिखी। लोग गुनगुनी धूप को तरस गए। अरावली की पहाडिय़ां भी कोहरे की कैद में रहीं। बर्फीली हवा और तीखी सर्दी के चलते लोगों घरों में कैद रहे। मुख्य बाजारों-गलियों और सड़कों पर रौनक भी कम रही।

Previous
Next

Related Posts