


राज्यमंत्री हीरालाल नागर ने कहा है कि राजस्थान में आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा सभी 25सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि फिर से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा की सरकार बनेगी।
राज्य मंत्री हीरालाल नागर ने बुधवार को जयपुर-कोटा नेशनल हाइवे 52 स्थित टोंक में भाजपा शहर मण्डल टोंक के अध्यक्ष राजेश शर्मा की अगुवाई में किए गए स्वागत के बाद कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया।भाजपा मंडल मण्डल टोंक के अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में मंडल पदाधिकारियो ने पुष्प गुच्छ एवं दुपट्टा पहनाकर राज्य मंत्री का स्वागत किया ।
राज्य मंत्री हीरा लाल नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान का सर्वांगीण विकास किया जाएगा साथ ही भ्रष्टाचार से लिप्त पूर्व सरकार के यदि कोई मंत्री भी शामिल पाए गए तो उनको बख्शा नहीं जाएगा।
भाजपा शासित सरकार के राज्य मंत्री हीरालाल नागर ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से परिचय किया तथा विश्वास दिलाया कि प्रत्येक कार्यकर्ताओ को पूरा सम्मान दिया जाएगा साथ ही केंद्र व राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक बैठे पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाएगा।
स्वागत कार्यक्रम में महामंत्री शंकर लाल विजय,रविंद्र कुमावत, रामअवतार कीर,उपाध्यक्ष रामनारायण यादव, सोहनलाल मीणा,तौसीफ खान, महावीर शर्मा ,सीमा गौतम ,उत्तम शर्मा, मंत्री राजेंद्र विजय ,नारायण सैन ,कालूराम सैनी ,कमलेश धाकड़ ,गणेश गोयल ,अवधेश जैन व आशीष पंचोली, मोर्चा अध्यक्ष आलम जेब,रतीराम गुर्जर ,पीयूष शर्मा, गंगासहाय शर्मा ,विष्णु चोपदार, शिवपाल गुर्जर अनीता गुर्जर,सचिन गुर्जर,आशारामजी मीणा, दिलखुश गुर्जर, मनीष शर्मा उपस्थित थे।