


टोंक हाल ही में भाजपा की नवनिर्वाचित भजनलाल शर्मा की सरकार ने कांग्रेस शासन में राजीव गांधी युवा मित्र इन्टरशिप कार्यक्रम के अंतर्गत लगाए गए राजीव गांधी युवा मित्रों को हटाए जाने के विरोध में बुधवार को राजीव गांधी युवा मित्रों ने जिला कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इतना ही नही राज्य की भाजपा सरकार की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का सामूहिक पठन किया गया।
हनुमान चालीसा के सामूहिक पठन के बाद जिला कलक्ट्रेट श्रीराम की जयकारों से गूंज उठा। बाद में राजीव गांधी युवा मित्र संघर्ष समिति की तरफ से मुख्यमंत्री के नाम तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया गया।जिसमें राजीव गांधी युवा मित्रों को बहाल किए जाने,किसी भी राजीव गांधी युवा मित्र को बिना उचित कारण हटाया नही जाएं तथा राजीव गांधी युवा मित्रों को संविदा कैडर में शामिल किया जाए।
राजीव गांधी युवा संघर्ष समिति टोंक की तरफ से जिला कलक्ट्रेट टोंक में प्रदर्शन में महेंद्र सिंह,मुकेश बैरवा,अक्षय शर्मा,पुखराज सेन, रेखा बैरवा,रिंकू धाकड़,नरेश बाई गोस्वामी, बीना माली आदि शामिल थी।