Saturday, 29 August 2026

प्रमुख सचिव शर्मा ने नवगठित विधानसभा अधिकारी परिषद को बधाई दी


प्रमुख सचिव शर्मा ने नवगठित विधानसभा अधिकारी परिषद को बधाई दी

राजस्थान विधानसभा सचिवालय अधिकारी परिषद की गठित  नवीन कार्यकारिणी ने प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा से विधानसभा में बुधवार को मुलाकात की। 

शर्मा ने परिषद के निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष लोकेश जैन, उपाध्यक्ष रसिक बिहारी मीणा, सचिव शिव कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष शा‍न्ती् कुमार सैनी, संयुक्त सचिव रवि कुमार जैन, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती इन्द्रा  शर्मा, दिनेश कुमार राव, फारूक खान,ललित त्रिवेदी,नरेन्द्र कुमार शर्मा और राजकुमार टांक को बधाई और शुभकामनाएं दी। 

विधानसभा सचिवालय में आयोजित परिषद की साधारण सभा में निर्विरोध निर्वाचन का पत्र सभाध्यंक्ष मदन गोपाल पारीक द्वारा जारी किया गया।  

    Previous
    Next

    Related Posts