Saturday, 29 August 2026

सुख देव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में जयपुर,हनुमानगढ, गंगानगर और नागौर 4 जिलों में 25 से अधिक ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी


सुख देव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में जयपुर,हनुमानगढ, गंगानगर और नागौर 4 जिलों में 25 से अधिक ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी

सुख देव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए)  की टीमों ने राजस्थान के जयपुर, हनुमानगढ, गंगानगर और नागौर 4 जिलों में 25 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है। एनआईए की टीम तड़के 5:00 बजे विभिन्न बड़े लोगों केनिवास पर छापेमारी करने पहुंची और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच छापेमारी की कार्रवाई शुरू की गई है। राजस्थान केअलावा हरियाणा में भी 10 जगहों पर एनआईए कीटीम ने छापेमारी की है। 

शूटर रोहित राठौड़ और नितिन फौजी से मिले इनपुट के बाद एनआईए ने छापेमारी की रणनीति तैयार की है। सुख देव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के पीछे कुछ और लोग भी हैं, जो जांच के दौरान सामने आए हैं। इन दोनों शूटरों का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से उन लोगों के साथ संपर्क रहा है।एनआईए के पास में एक दूसरी स्टोरी है, जो इस हत्याकांड में कई चौंकाने वाले खुलासे कर सकती है।

एनआईएने अजमेर जेल में बंद सभी सातों बदमाशों से पूछताछ की, उसमें कुछ अहम जानकारी  एनआईए के हाथ लगी है। इसमें हथियारों की सप्लाई, आने वाले दिनों में किसे टारगेट किया जाने वाला था, हत्याकांड से पहले दोनों शूटर जयपुर में और जयपुर के आसपास किन-किन लोगों से मिले, जिन लोगों से मिले वह किन लोगों के संपर्क में थे। दोनों शूटरों को सहयोग कर बरगलाने वाले लोगों तक  एनआईए की जांच जाने वाली है।  एनआईएकी एकाएक छापेमारी से राजस्थान में बड़ी गिरफ्तारी होने की संभावना बढ़ गई है।


Previous
Next

Related Posts