


टोंक जिले के घाड़ पुलिस थानांतर्गत मंगलवार की रात को जयपुर-कोटा नेशनल हाइवे 52 के सरोली मोड़ के समीप रोडवेज व ट्रेलर हादसे में महिला हेड कांस्टेबल सहित दो की दर्दनाक मौत हो गई।
वही इस हादसे में डेढ़ दर्जन घायल हो गए जिनमें से तीन को जयपुर तथा दस घायलो को टोंक सआदत अस्पताल के लिए रेफर किया है। घटना की इतला मिलते ही अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ.सूरज सिंह नेगी,एसडीएम टोंक कपिल शर्मा,कोतवाली टोंक पुलिस थानाधिकारी जितेंद्र सिंह राजकीय सआदत अस्पताल टोंक पहुंचे।
वही सआदत अस्पताल टोंक में डॉ.निसर्ग, नर्सिंग ऑफिसर विकास वैष्णव सहित मेडिकल स्टाफ भी पहुंच गया।यह हादसा कोटा से जयपुर जाते वक्त रोडवेज घने कोहरे के कारण आगे खड़े ट्रेलर में जा घुसी।इस हादसे से कोहराम मच गया जिनकी आवाज सुन करके आसपास के लोग दौड़ पड़े।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार की देर शाम को राजस्थान रोडवेज की बस कोटा से जयपुर के लिए रवाना हुई थी। यह बस देवली से यात्रियों को बिठाने के बाद टोंक के लिए रवाना हुई थी। जिस दौरान ही सरोली मोड़ के नजदीक खड़े ट्रोले के टक्कर मार दी।भिड़ंत इतनी तेज थी कि बस का एक तरफ का हिस्सा ट्रेलर के पीछे के हिस्से में जा घुसा।इस हादसे में टोंक की महिला हेड कांस्टेबल श्रीमती चन्दा नायक सहित दो की दर्दनाक मौत हो गई।वही करीबन डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो है जिनमें से दस घायलो को एम्बुलेंस व निजी वाहनों से सआदत अस्पताल टोंक लेकर भर्ती कराया गया है साथ ही कुछेक को दूनी अस्पताल में भर्ती कराया है।
जिसकी सूचना के बाद जिला कलक्टर डॉ.ओमप्रकाश बैरवा ने तुरंत सआदत अस्पताल टोंक के पीएमओ को डॉक्टर्स व नर्सिंग स्टाफ को घायलों की चिकित्सा के लिए अलर्ट किये जाने के निर्देश दिए।वहीं अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ.सूरज सिंह नेगी, उपखण्ड अधिकारी कपिल शर्मा,कोतवाली टोंक पुलिस थानाधिकारी जितेंद्र सिंह भी सआदत अस्पताल पहुंचे जिन्होंने घायलो का इलाज कराया।