


भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रभारी और वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश माथुर का मंगलवार 2 जनवरी जन्मदिन के मौके पर सुबह से ही उनके जयपुर स्थिति आवास पर उनके मित्रों, शुभचिंतकों का जमावड़ा लगा रहा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी,जयपुर के भाजपा सांसद रामचरण बोहरा,धौलपुर के सांसदमनोज राजोरिया, विधायक कालीचरण सराफ सहित भाजपा के नेता और कार्यकर्ता उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे।
ओम प्रकाश माथुर ने जयपुर में अपने निवास पर जन्मदिन बड़ी सादगी के साथ बनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशीऔर पूर्व अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की।