


जयपुर के चित्रकूट थाने की थाना अधिकारी कविता शर्मा ने चित्रकूट इलाके में एक सप्ताह पहले सेवानिवृत्ति बुजुर्ग शिक्षिका को घसीटकर मंगलसूत्र तोड़ने वाले बदमाशों को पुलिस ने मंगलवार को तीनों बदमाशों को नंगे पैर और कम कपड़ों में इलाके की सड़कों पर घुमाया। पुलिस ने इस दौरान लाउड स्पीकर पर अनाउंस कराया और लोगों में जागरूकता लाने के लिए सावधान, सावधान, सावधान। ये तीनों बदमाश महिलाओं की चेन तोड़ने के आरोपी हैं। पावर बाइक रखते हैं और अकेली महिला चेन पहनी हुई हो तो उसकी चेन को निशाना बनाते हैं।
पुलिस का कहना है कि इन तीनों बदमाशों को नंगे पैर और कम कपड़ों में इसलिए घुमाया गया, जिससे एक संदेश जाए कि अपराध करने वालों के खिलाफ पुलिस का यहीं रुख रहने वाला है।
पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि25 दिसंबर को चित्रकूट थाने में मीरा देवीपत्नी पूरणमल ने रिपोर्ट दी थी। उन्होंने अपने रिपोर्ट में बताया कि मैं ई ब्लॉक में दोपहर 12:48 बजे अपनी दोहिती को लेकर घूम रही थी। इस दौरान दो अज्ञात बदमाश बाइक पर आए। दोनों ने हेलमेट लगा रखा था। एक बदमाश ने उन पर पीछे से हमला कर दिया और मंगलसूत्र छीनने लगा। उन्होंने हिम्मत दिखाकर आरोपी से मंगलसूत्र छुड़ाने की कोशिश की। इस दौरान वह सड़क पर गिर गई। इसके बाद बदमाश उनको घसीटते हुए ले गया और फिर मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गया। सड़क पर घसीटने से उनके कोहनी और घुटने पर चोट लगी, जबकि गले से मंगलसूत्र छीनने के दौरान गले पर भी गहरा घाव हो गया।