Saturday, 29 August 2026

भाजपा विधायक रामसहाय वर्मा ने दी अधिकारियों को नसीहत, काम करने में परेशानी हो वो बोरी बिस्तर बांध करके चले जाएं


भाजपा विधायक रामसहाय वर्मा ने दी अधिकारियों को नसीहत, काम करने में परेशानी हो वो बोरी बिस्तर बांध करके चले जाएं

विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ मंगलवार को पीपलू की ग्राम पंचायत जौला एवं सोहेला पहुंचा। जिसका भाजपा सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया, विधायक रामसहाय वर्मा, जिला कलक्टर डॉ. ओमप्रकाश बैरवा ने निरीक्षण करते हुए कहा कि  शिविरों में आमजन आयुष्मान भारत योजना सहित 17 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।

निवाई से भाजपा विधायक विधायक रामसहाय वर्मा ने अधिकारियों को जनता के कामों में कोताही नहीं बरतने की नसीहत देते हुए कहा कि जिन्हें काम करने में परेशानी है वो अपने बोरी बिस्तर बांधकर रवाना हो जाएं। उन्होंने कहा कि जनता के कामों में विभागों में चल रहे कमीशन के खेल को खत्म करने के लिए वह प्रतिबद्ध हैं। इस दौरान उज्जवला योजना में लाभार्थियों को चूल्हा, सिलेंडर वितरित किए गए। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक केके मंगल के निर्देशन में ड्रोन के माध्यम से खेतों में कीटनाशक का छिड़काव का प्रदर्शन करके आमजन को नवीन तकनीक की जानकारी दी। चिकित्सा विभाग ने स्वास्थ्य की जांच की। 

शिविर में पूर्व जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी, प्रधान रतनी देवी चंदेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामनिवास गुर्जर, जिला महामंत्री प्रभु बाड़ोलिया, विष्णु शर्मा, पूर्व जिला मंत्री सत्यनारायण चंदेल, भाजपा नेता केदार चौधरी, विकास अधिकारी योगेश कुमार मीणा, जौला सरपंच समोदरा चौधरी, सोहेला सरपंच शांति देवी बैरवा सहित ग्राम विकास अधिकारी लोकेश जाट, रामफूल गुर्जर, दिनेश सिहरा, नीतेश शर्मा, पूर्व प्रधान ममता जाट , मंडल अध्यक्ष नन्दलाल गुर्जर,पूर्व गहलोत मंडल महामंत्री नवरत्न शर्मा,हरिभजन गुर्जर  सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित ग्रामीण  मौजूद थे।

Previous
Next

Related Posts