


टोंक जिले के पीपलू पुलिस ने मांसी नहर, सोहेला डिग्गी रोड तन नाथडी के पास से एक स्विप्ट कार से अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा पकडा हैं जिसकी कीमत करीबन 11.30 लाख रूपए हैं। पुलिस ने दो पुलिसकर्मियों सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षिराज ने तत्काल प्रभाव से दोंनो पुलिसकर्मियों को निलम्बित करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू की हैं।
जिले में जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षिराज के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदर्श चैधरी के सुपरविजन में पीपलू पुलिस थानाधिकारी जयमल सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मांसी नहर सोहेला तन नाथडी के पास से एक स्विप्ट कार को रोका।पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें 75 किलो 309 ग्राम डोडा चूरा मिला जिसकी अनुमानित कीमत 11.30लाख रूपए आंकी गई हैं। पुलिस ने अटठाईस वर्षीय भजन लाल कुम्हार पुत्र हनुमान कुम्हार निवासी नयागांव जाटान थाना लाम्बाहरिसिंह,पच्चीस वर्षीय खुशीराम जाट पुत्र राजाराम निवासी जानकीपुरा थाना ङिग्गी जिला टोंक हाल कानिस्टेबल नं0 60 पुलिस लाईन टोंक,उन्तीस वर्षीय उदय राम गुर्जर पुत्र गोवर्धन गुर्जर निवासी ङसूक थाना अंराई जिला अजमेर हाल कानिस्टेबल नं0 157 थाना मालपुरा जिला टोंक को गिरफ्तार किया हैं।साथ ही परिवहन में काम में ली गई स्वीफ्ट कार को भी जप्त किया हैं। पुलिस ने एनडीपीसी एक्ट में मामला दर्ज करके जांच बरौनी पुलिस को सौंपी हैं।