


जयपुर से भाजपा सांसद रामचरण बोहरा ने रामपुरा फाटक का सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि रामपुरा फाटक पर अकसर ट्रैफिक जाम लगा रहता है। जिससे आमजन को बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है। अब जल्द ही लोगो को जाम की समस्या से निज़ात मिलेगा और आरओबी बनने जा रहा है।
गौरतलब है कि भाजपा सांसद बोहरा के प्रयासों से ही रामपुरा एवं शिकारपुरा फाटक के लिए 88.94 करोड़ रुपये की लागत से आरओबी स्वीकृत हुए है। भाजपा सांसद बोहरा ने रामपुरा फाटक पर बनने वाले आरोबी के स्थान का निरीक्षण किया।
भाजपा सांसद बोहरा ने कहा कि जल्द ही आरओबी निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही सांसद बने सांगानेर रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया जहां जल्द ही सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इस दौरान रेलवे महाप्रबंधक विकास पुरवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।