


सोमवार को सांगनेर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड न. 98 में सांसद कोष से निर्मित सीसी रोड़ का लोकार्पण समाहरोह आयोजित किया गया। समाहरोह में मुख्य अतिथि जयपुर से भाजपा सांसद रामचरण बोहरा ने सीसी रोड का लोकार्पण किया।
भाजपा सांसद बोहरा ने अपने सांसद कोष से इस सड़क के लिए 8 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की थी। जिससे गोवर्धन शॉपिंग सेंटर से पटेल बाग तक सीसी रोड़ बनाई गई। इस रोड़ के बने से कॉलोनीवासियों को काफी राहत मिली। इस दौरान स्थानीय लोगों ने जयपुर सांसद बोहरा का स्वागत व अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, पार्षद मोतीलाल मीणा, पार्षद प्रत्याशी जगदीश पटेल, रिंकू उमरवाल, मंडल महामंत्री मुकेश पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।