Saturday, 29 August 2026

कैबिनेट मंत्री डॉ. मीणा ने मुख्यमंत्री शर्मा से मुलाकात कर आरएएस भर्ती परीक्षा को स्थगित कराने की मांग


कैबिनेट मंत्री डॉ. मीणा ने मुख्यमंत्री शर्मा से मुलाकात कर आरएएस भर्ती परीक्षा को स्थगित कराने की मांग

केबिनेट मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल मीणा ने सोमवार को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मुलाकात की है। इस दौरान मंत्री डॉ. किरोड़ी मीणा ने सीएम के सामने आरएएस भर्ती परीक्षा को स्थगित कराने की मांग की। इसके अलावा ईस्टर्न कैनल परियोजना (इआरसीपी)को लेकर भी मीणा ने सीएम से बात की।

सीएम से मुलाकात के बाद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आरएएस परीक्षा की तैयारी कर रहे राज्य के अभ्यार्थी लंबे समय परीक्षा स्थगित कराने की मांग कर रहे है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री शर्मा से मिला और इस बारे में अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए पूरा समय मिलना चाहिए। डॉ. मीणा ने कहा कि ऐसे बहुत से अभ्यार्थी चुनाव में व्यस्त रहे, इसलिए परीक्षा की तैयारी नहीं कर पाएं। आमतौर पर जब भी आरएएस परीक्षा होती है 5 से 6 महीने का समय आरपीएससी द्वारा दिया जाता है। लेकिन, इस बार तीन महीने का समय मिल रहा है। अभ्यर्थियों को पर्याप्त समय मिले इसको लेकर मुख्यमंत्री शर्मा से चर्चा की। मंत्री डॉ. करोड़ी लाल मीणा ने कहा कि सीएम से इआरसीपी के संबंध में भी चर्चा की।


Previous
Next

Related Posts