


नए साल के पहले दिन सचिवालय में कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और जोगाराम पटेल ने भी पदभार ग्रहण किया। इस दौरान दोनों का परिवार भी साथ में मौजूद रहा। राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने भी पदभार संभाला। सचिवालय में मंत्रियों और उनके स्टाफ के लिए मुख्य भवन और मंत्रालय भवन में ऑफिस पहले ही अलॉट कर दिए गए हैं।
पदभार ग्रहण करके राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा- प्रदेश में राम राज्य की स्थापना करेंगे। भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएंगे। विकसित भारत का संकल्प हम पूरा करेंगे। जनता ने सेवा के लिए बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा पीएम मोदी और सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पूरे दमखम से राजस्थान का उत्थान करेंगे। विभाग को लेकर कहा- कोई भी विभाग मिले। मिलकर काम करेंगे। मैं प्रवक्ता हूं, हमेशा मुखर रहूंगा।