Saturday, 29 August 2026

राहुल गांधी ने साल के आखिरी दिन मां सोनिया गांधी के साथ मिलकर बनाया संतरे का मुरब्बा, ट्वीट जारी कर किया अपना वीडियो शेयर


राहुल गांधी ने साल के आखिरी दिन मां सोनिया गांधी के साथ मिलकर बनाया संतरे का मुरब्बा, ट्वीट जारी कर किया अपना वीडियो शेयर

राहुल गांधी ने साल के आखिरी दिन संतरे का मुरब्बा बनाने का वीडियो शेयर किया है। इसे बनाने में सोनिया गांधी उनकी मदद कर रही हैं। 5 मिनट के इस वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि ये मुरब्बा राहुल और सोनिया कांच के जार में भर रहे हैं। इन जारों पर एक टैग लगा है, जिसमें लिखा है- विद लव, सोनिया एंड राहुल।

वीडियो में राहुल सोनिया से कह रहे हैं, अगर भाजपा के लोग चाहें तो उन्हें ये जैम मिल सकता है। इस पर सोनिया मजाक में कह रही हैं- वे इसे हम पर वापस फेंक देंगे।सोनिया गांधी ने बताया कि राहुल की जिद उन्हें बहुत परेशान करती है।  राहुल गांधी की एक खूबी भी है, जो उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है कि राहुल गांधी बहुत केयरिंग हैं।
राहुल गांधी ने बताया कि यह उनकी बहन प्रियंका की रेसिपी है। उन्होंने ही इस रेसिपी को ढूंढा और उसमें सुधार किया। वे बस इसे बना रहे हैं। ये उनकी मां सोनिया का फेवरेट जैम है। राहुल कहते हैं, उन्हें पहले अचार भी पसंद नहीं था, लेकिन अब उन्हें यह पसंद है। राहुल ने यह भी बताया कि फैमिली में सबसे अच्छी कुक उनकी सोनिया गांधी की मां थीं, जिन्होंने गांधी परिवार के कश्मीरी रिश्तेदारों से कई व्यंजन सीखे।

वीडियो में सोनिया बताती हैं- जब कोई भारतीय व्यक्ति विदेश जाता है, मैं आज के बारे में बात नहीं कर रही हूं क्योंकि अब हर जगह भारतीय रेस्तरां हैं...आप ब्रिटेन या अन्य जगहों पर खाने से तालमेल नहीं बिठा सकते। जब मैं यहां आई तो मुझे तालमेल बिठाने में समय लगा। सोनिया ने कहा कि उन्हें भारतीय स्वादों विशेषकर मिर्च और हरे धनिये के साथ तालमेल बिठाने में समय लगा। अब जब भी वह विदेश से आती हैं तो सबसे पहली चीज जो वह चाहती हैं वह है अरहर (तुअर) की दाल और चावल।

राहुल गांधी ने इस वीडियो में यह भी बताया है कि जब वह इंग्लैंड में पढ़ रहे थे तो उन्होंने बेसिक कुकिंग स्किल सीखी क्योंकि तब उनके पास कोई विकल्प नहीं था। राहुल गांधी ने कहा कि  खाने को लेकर बड़ी तादाद में राजनीतिक लड़ाई हुई है। गांधीजी का भोजन के बारे में एक विशेष दृष्टिकोण था - शाकाहारी, बकरी का दूध और उनके पास न्यूट्रीशनल फूड का सेट था। मेरे पास भी एक न्यूट्रीशनल फूड सेट है, जो गांधीजी से थोड़ा अलग है।



Previous
Next

Related Posts