Saturday, 29 August 2026

मुख्यमंत्री शर्मा ने सांगानेर विधानसभा क्षेत्र दो सुनवाई केंद्र बनाने का निर्णय, सप्ताह में दो दिन करेंगे सुनवाई, दो ओएसडी लगाएंगे


मुख्यमंत्री शर्मा ने सांगानेर विधानसभा क्षेत्र दो सुनवाई केंद्र बनाने का निर्णय, सप्ताह में दो दिन करेंगे सुनवाई, दो ओएसडी लगाएंगे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अब अपने विधानसभा क्षेत्र सांगानेर की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए दो अलग से सुनवाई केंद्र स्थापित करने का निर्णय किया है। इन सनी केदो में मुख्यमंत्री शर्मा सप्ताह में दो दिन बैठेंगे और लोगों की समस्या सुनेंगे। इसके अलावा दोनों सुनवाई केंद्र पर प्रतिदिन सुनवाई की व्यवस्था के लिएओएसडी लगाने का भी फैसला किया है।

मानसरोवर में जनसुनवाई केन्द्र बनाने का काम शुरू हो गया। ये जनसुनवाई केन्द्र मानसरोवर में राजस्थान आवासन मंडल के B2 बाईपास के पास के कार्यालय में बनाया जाएगा, जिसे रविवार को खाली करना शुरू कर दिया है। सर्किल के डिप्टी हाउसिंग कमिश्नर केके दीक्षित ने बताया कि यहां जनसुनवाई केन्द्र बनेगा, जिसके कारण कार्यालय के आधे हिस्से को खाली किया जा रहा है।
शनिवार देर शाम सांगानेर एसडीएम ने भी यहां का मौका निरीक्षण करने के बाद आवासन मंडलके कार्यालय को खाली करने के निर्देश दिए थे। एक जनसुनवाई केन्द्र प्रताप नगर सेक्टर 11 स्थित सामुदायिक भवन में भी बनाने पर विचार किया जा रहा है।

Previous
Next

Related Posts