


राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को शासन सचिवालय, जयपुर में निर्वाचन आयोग की आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर श्रीकरणपुर से विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को राजस्थान सरकार में मंत्री पद की शपथ दिलाने के मामले में कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। कांग्रेस ने सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को अयोग्य घोषित करने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में पूर्व मंत्री डॉ. रघुश र्मा,पूर्व विधायकसही हम लोढ़ा,प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री जसवंत गुर्जरऔर राम सिंह कसवा मौजूद रहे।