


दिल्ली में केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात आईएएस सुधांशु पंत की सेवाएं केन्द्र सरकार ने राज्य सरकार को लौटा दी हैं। 1991 बैच के आईएएस अधिकारी सुधांशु पंत अब उन्हें उन्हें मुख्य सचिव बनाया जा सकता हैं।
वर्तमान मुख्य सचिव उषा शर्मा रविवार को शाम 5:00 बजे सेवानिवृत्त हो रही हैं। ऐसे में देर शाम तक सुधांशु पंत के मुख्य सचिव बनने के आधिकारिक आदेश जारी हो सकते हैं। पंत फिलहाल केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में सचिव के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।