Saturday, 29 August 2026

5 जनवरी से 3 दिवसीय आयोजित ऑल इंडिया डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस 2024 के लिए ग्रेटर नगर निगम जयपुर ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए शनिवार से सघन स्वच्छता अभियान किया शुरू


5 जनवरी से 3 दिवसीय आयोजित ऑल इंडिया डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस 2024 के लिए ग्रेटर नगर निगम जयपुर ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए शनिवार से सघन स्वच्छता अभियान किया शुरू

जयपुर में  5 जनवरी से 7 जनवरी 2024 तकआयोजित होने वाली ऑल इंडिया डीजीपीऔर आईजी कॉन्फ्रेंस 2024 के मध्य नजर नगर निगम ग्रेटर ने जयपुर शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए अहम कदम उठाए हैं। जिसके अंतर्गत सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए शनिवार को सिटी पार्क मानसरोवर मध्यम मार्ग से सघन स्वच्छता अभियान शुरू किया। 

उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के साथ उप महापौर पुनीत कर्णावट, स्वच्छता समिति अध्यक्ष अभय पुरोहित, उपायुक्त (स्वास्थ्य)और नोडल अधिकारी नवीन भारद्वाज ,स्थानीय पार्षद भारती लखानी ने सिटी पार्क मानसरोवर से शुरुआत कर मध्यम मार्ग अरावली मार्ग चौराहा से वीटी रोड चौराहा समेत विभिन्न स्थानों पर झाड़ू लगाकर सघन स्वच्छताअभियान को शुरू किया ।

उप महापौर पुनीत कर्णावट ने बताया कि 30 दिसंबर से 7 जनवरी 2024 तक नगर निगम ग्रेटर के प्रत्येक वार्ड में सघन सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसमें वार्ड बार सफाई कर्मियों की टीम बनाई गई है स्वच्छता समिति अध्यक्ष अभय पुरोहित ने बताया कि ऑल इंडिया डीजीपी और आईजी कॉन्फ्रेंस 2024 के तहत जयपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए यह कदम उठाए गए हैं सफाई व्यवस्था की मुख्यालय स्तर पर निरंतर मॉनिटरिंग की जाएगी।

उपमहापौर पुनीत कर्णावट ने बताया कि अभियान में एनजीओ, पार्षद,व्यापार मंडलों, आरडब्ल्यूए,सामाजिक, धार्मिक संगठन आदि का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वार्ड वार सीवर लाइन यदि जाम है तो अविलंब खोली जाएगी। प्रत्येक वार्ड से ओपन कचरा डिपो एवं सड़क की सफाई भी की जाएगी। 

उपमहापौर पुनीत कर्णावट ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में अवैध होर्डिग बैनर पोस्टर हटाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी प्रमुख चौराहों पर धार्मिक पर्यटन स्थलों पर सफाई के साथ रंगोली भी की जाएगी। इसी के साथ इन सभी के लिए सभी जोन उपायुक्त,मुख्य सफाई निरीक्षक,सफाई निरीक्षको की अलग-अलग जिम्मेदारी भी तय की गई है।

Previous
Next

Related Posts