Saturday, 29 August 2026

श्री करनपुर के भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पाल टीटी को मंत्री की शपथ दिलाना आचार संहिता का उल्लंघन, कांग्रेस चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट जाएगी : डोटासरा


श्री करनपुर के भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पाल टीटी को मंत्री की शपथ दिलाना आचार संहिता का उल्लंघन, कांग्रेस चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट जाएगी : डोटासरा

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि भाजपा का अहंकार सातवें आसमान पर है। भाजपा ने चुनाव आयोग को ठेंगा दिखाकर आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन करते हुए श्रीकरणपुर से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्रपाल टीटी को मंत्री पद की शपथ दिलाई है।

उन्होंने कहा कि संभवतः देश में यह पहला मामला है जब चुनाव से पूर्व भाजपा ने अपने प्रत्याशी को मंत्री बनाया है, कांग्रेस इस मामले को चुनाव आयोग के संज्ञान में लाकर कार्रवाई की मांग करेगी। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट में भी जाएगी। 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि भाजपा भले ही मतदाताओं को प्रलोभन दे लेकिन श्रीकरणपुर की सीट कांग्रेस पार्टी बड़े अंतर से जीतेगी।

Previous
Next

Related Posts