


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मंत्रिमंडल में शनिवार को 12 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार), 5 राज्य मंत्री शामिल हुए हैं। राज्यपाल कलराज मिश्र ने 12 कैबिनेट मंत्री डॉ.किरोड़ीलाल मीणा, गजेंद्र सिंह खींवसर, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, बाबूलाल खराड़ी, मदन दिलावर, जोगाराम पटेल, सुरेश सिंह रावत, अविनाश गहलोत, जोराराम कुमावत, हेमंत मीणा, कन्हैयालाल चौधरी, सुमित गोदारा को शपथ दिलाई।
राज्यपाल कलराज मिश्र ने इसके अलावा राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) की शपथ: संजय शर्मा, गौतम कुमार दक, झाबर सिंह खर्रा, सुरेंद्र पाल टीटी, हीरालाल नागर को शपथ दिलाई। इसके अलावा राज्य मंत्री पद की शपथ : ओटाराम देवासी, विजय सिंह चौधरी, मंजू बाघमार, केके विश्नोई, जवाहर सिंह बेढ़म को शपथ दिलाई गई है।
मुख्यमंत्री भजनलाल के मंत्रिमंडल में जातिगत आधारपर हिस्सेदारी दी गई है।जाट-4 राजपूत-3, एससी-3, ब्राह्मण-2, एसटी-3, गुर्जर-1, सिख-1, पटेल-1, माली-1, वैश्य-1, धाकड़-1, देवासी-1, बिश्नोई-1,कुमावत-1रावत-1मंत्री बनाए गए हैं।