


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार दोपहर 12:00 बजे राज भवन पहुंचकर राज्यपाल कलराज मिश्र को बनने वाले मंत्री की सूची सौंप दी है। अब मुख्यमंत्री शर्मा राज भवन से रवाना हो गए हैं। ऐसा माना जा रहा है किवह भी भाजपा कार्यालय पहुंच सकते हैं।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ट्वीट कर जानकारी दी की उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल कलराज मिश्र से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल श्री मिश्र से मंत्री परिषद शपथ ग्रहण समारोह के लिए आग्रह किया गया। राज्यपाल मिश्र ने इसके लिए सहमति प्रदान की है। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन परिसर में 3.15 बजे आयोजित होगा।
अब राज भवन में दोपहर 3:15 बजे शपथ लेने वाले विधायक भाजपा कार्यालय में पहुंचने लगे हैं।भाजपा कार्यालय मेंहलचल तेज हो गई है।
भाजपा कार्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी,संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मिश्रा सहित विभिन्न नेताओं का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।ऐसा माना जा रहा है कि दोपहर 1:30 बजे बनने वाले मंत्री विधायक कार्यालय पहुंचेंगे और वहां पर उनका तिलक लगाकर स्वागत करराज भवन में शपथ के लिए एक साथ भेजा जाएगा।