Saturday, 29 August 2026

आओ नया वर्ष मनाए , दूध पिये और पिलाए - नव वर्ष की पूर्व संध्या पर, हर वर्ष कीभांति इस साल भी दूध महोत्सव : पुष्पेंन्द्र भारद्वाज


आओ नया वर्ष मनाए , दूध पिये और पिलाए - नव वर्ष की पूर्व संध्या पर, हर वर्ष कीभांति इस साल भी दूध महोत्सव : पुष्पेंन्द्र भारद्वाज

पुष्पेन्द्र भारद्वाज के नेतृत्व में सांगानेर विधानसभा के कई वार्डो में नव वर्ष की पूर्व संध्या  पे आम लोगो को दूध पिलाकर नया वर्ष 2024 मनाया जाएगा।

सांगानेर विधानसभा के इन वार्डो में क़रीबन 50 हज़ार से ज़्यादा लोगो को गरमा गरम दूध पिलाने का लक्ष्य रखा गया है । मुख्य कार्यक्रम सांगानेर क़स्बे में सीटी बस स्टैंड पर रखा गया । आपको दूध महोत्सव के इतिहास के बारे मे जानकारी बता दे कि "दूध महोत्सव" जैसी स्वच्छ परम्परा की पहली सुरुआत 31 दिसंबर 2002 कोराजस्थान विश्वविद्यालय के द्वार से उस समय के एनएसयूई से यूनिवर्सिटीअध्यक्ष बने पुष्पेन्द्र भारद्वाज के द्वारा की गई थी । 

इस नई सामाजिक पहल और क्रांति  का प्रदेश ही नही अपितु पूरे देश मे एक नए जोशीले अंदाजमें लोगो ने स्वागत किया । जब 2002 में पहले दूध महोत्सव का आयोजन हुआ उसमें तत्कालीन समय के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिरकत कर इस नईपहल को काफ़ी सराहा था , जयपुर के कलक्टर सुधांशु पंत ,एसपी संजयअग्रवाल सहित कई मंत्री ,एमएलए ने भी विश्विद्यालय के द्वार पे पहुचकर गरमा गर्म दूध पीकर ,कार्यक्रम और इस अनूठी पहल की सराहना की थी । देश के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया आज तक जैसे ने लाइव कवरेज दिया । दूसरे दिन दैनिक भास्कर ,पत्रिका सहित सभी मीडिया हाउस ने कार्यक्रम को पूरी तहजीब भीअपने पेपर्स में दी थी । आज इस "दूध महोत्सव"को नव वर्ष की पूर्व संध्या पे पूरे भारत देश के कोने कोने में लोग मनाने लगे है ।

सम्पूर्ण राजस्थानमें 2000 से भी ज्यादा जगह लोग दूध पिलाते है  जहां 10 लाख से ज़्यादा भारतवासी दूध पीकर नए वर्ष को अलग अन्दाज़ में सेलब्रेट करते है ,अकेले जयपुर शहर में 500 से ज्यादा जगह दूध पिलाकर नव वर्ष का स्वागत किया जाता है । एक अनुमान के मुताबित 10 लाख से ज्यादा युवा और आमजन नव वर्ष की पूर्व संध्या पे दूध पीते है । 

पुष्पेन्द्र भारद्वाज अपनी इस सुरु की गईपहल से खुश है कि चलो आज के इस वेस्टर्न संस्कृति के दौर में भी लोग अपनी भारतीय संस्कृति और शैली के साथ है । पुष्पेन्द्र भारद्वाज ने ये आरोप भीलगाया कि कुछ लोग मेरी पहल को अपने द्वारा शुरू की गई बताकर लोगो को औरआमजन को गुमराह भी करने का प्रयास कर रहे है ।


Previous
Next

Related Posts