


शुक्रवार को जयपुर भाजपा सांसद रामचरण बोहरा ने राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरिशंकर भाभड़ा की कुशलक्षेम जानी।
गौरतलब है कि भाभड़ा का स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण भाभड़ा जयपुर के रूंगटा हॉस्पिटल में भर्ती है। सांसद बोहरा उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने रुंगटा हॉस्पिटल पहुंचे। भाजपा सांसद बोहरा ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी ली। सांसद ने भाभडा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना की।