Saturday, 29 August 2026

मुख्यमंत्री शर्मा दिल्ली पहुंचे, शाह और नड्डा से मुलाकात का कार्यक्रम,मंत्रिमंडल विस्तार और शपथ ग्रहण 30 दिसंबर दोपहर 3:15 बजे


मुख्यमंत्री शर्मा दिल्ली पहुंचे, शाह और नड्डा से मुलाकात का कार्यक्रम,मंत्रिमंडल विस्तार और शपथ ग्रहण 30 दिसंबर दोपहर 3:15 बजे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मंत्रिमंडल विस्तार शनिवार 30 दिसंबर को दोपहर 3.15 बजे राजभवन में होगा। राज्यपाल कलराज मिश्र लगभग 20 मंत्रियों को शपथ दिला सकते है ! मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा शुक्रवार शाम को जयपुर से दिल्ली पहुंच गए  हैं। दिल्ली में उनकी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई बड़े नेताओं से मुलाकात करने का कार्यक्रम है। 

फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल किए जाने वाले विधायक के नाम की सूची प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्रीअमित शाह फाइनल होनी है। मुख्यमंत्री शर्मा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से शुक्रवार रात या शनिवार सुबह समय मिलने पर मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री शर्मा शुक्रवार को रात्रि विश्राम दिल्ली के जोधपुर हाउस में ही करेंगे। शनिवार को उनके वापस लौटने का कार्यक्रम है।

Previous
Next

Related Posts