


जयपुर के जवाहर सर्किल थाना इलाके की मंगलवार सुबह 5 बजे झगड़े के बाद दोस्त ने कार से युवक-युवती को कुचल दिया। घायल युवक-युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई। कार से कुचलना वाले युवक मंगेश अरोड़ा को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसकी कार से ₹ 9 लाख नगद बरामद किए हैं।
डीसीपी ईस्ट ध्यानचंद यादव ने पत्रकारों को बुधवार शाम को यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी घटना के बाद उसके दोस्त जितेंद्र के सहयोग से अपनी महिला मित्र रितिक के साथ फरार हो गया था। आरोपी घटना के बादअपने दोस्त मानसरोवर के घर गया और उसने गाड़ी पार्क की उसके बाद दूसरी गाड़ी लेकर सूरतगढ़ के लिए फरार हो गया। जब उसके दोस्त जितेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसके पिता से कड़ी पूछताछ की गई तो आरोपी वापस जयपुर आ गया और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।उन्होंने बताया कि रात 11:00 बजे यह लोग स्थित एवरलैंड विश होटल आए थे।युवक रूफ टॉप रेस्टोरेंट खोलना चाहता था इसी बात को लेकर भी आए थे और बातचीत कर रहे थे रात ढाई बजे उनके बीच झगड़ा हुआ और युवक मंगेश ने यह घटना करके फरार हो गया।
उन्होंने बताया किमानसरोवर स्थित थड़ी मार्केट में यह युवक कपड़े का व्यापार करता है। आखिर मंगेश अरोड़ा ने युवक युवती पर गाड़ी क्यों चढ़ाई इसके बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सभी को दिल दहलाते हुए आश्चर्यचकित कर दिया है। यही नहीं पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल उठने लगे हैं जयपुर में इस प्रकार की घटना निश्चित तौर पर सबको विचलित करने वाली है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर की घटना को लेकर पुलिस के हाल अफसर की क्लास ली है और उसी के बाद ही एडीजी क्राइम दिनेश एम एन ने पूरी घटनाका मोर्चा संभाल लिया है। पूरे प्रदेश के जिला स्तर पर छानबीन तेज कर दी गई है और गाड़ी के शीशे पर वर्ष 2019 के विधानसभा सदस्य का स्टीकर लगा हुआ है।
उन्होंने बताया कि मानसरोवर स्थित थड़ी मार्केट में यह युवक कपड़े का व्यापार करता है। आखिर मंगेश अरोड़ा ने युवक युवती पर गाड़ी क्यों चढ़ाई इसके बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सभी को दिल दहलाते हुए आश्चर्यचकित कर दिया है। यही नहीं पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल उठने लगे हैं जयपुर में इस प्रकार की घटना निश्चित तौर पर सबको विचलित करने वाली है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर की घटना को लेकर पुलिस के हाल अफसर की क्लास ली है और उसी के बाद ही एडीजी क्राइम दिनेश एम एन ने पूरी घटनाका मोर्चा संभाल लिया है। पूरे प्रदेश के जिला स्तर पर छानबीन तेज कर दी गई है और गाड़ी के शीशे पर वर्ष 2019 के विधानसभा सदस्य का स्टीकर लगा हुआ है।