


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को टोंक जिले के लाम्बाहरिसिंह आएंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी यह पहली टोंक जिले की यात्रा होगी।
मुख्यमंत्री शर्मा हेलीकॉप्टर से 27 दिसंबर को दोपहर 1.50 बजे जयपुर से रवाना होकर लाम्बाहरिसिंह पहुंचेंगे। जहां खेल मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा एवं केम्प का निरीक्षण करेंगे।मुख्यमंत्री केम्प में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित भी करेंगे।
मुख्यमंत्री केम्प के बाद हेलीकॉप्टर से ही जयपुर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के लाम्बाहरिसिंह के बुधवार को प्रस्तावित कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए तैयारियां शुरू की है। वही भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के पहली बार लाम्बाहरिसिंह आगमन को लेकर भव्य स्वागत की तैयारियों में जुट गए है।