Saturday, 29 August 2026

आठवीं वार्षिक श्री श्याम ध्वज यात्रा महासंघ के अध्यक्ष ललित मोहन ओझा की अगवाई में खाटू श्याम पहुंचकर की पूजा अर्चना


आठवीं वार्षिक श्री श्याम ध्वज यात्रा महासंघ के अध्यक्ष ललित मोहन ओझा की अगवाई में खाटू श्याम पहुंचकर की पूजा अर्चना

श्री श्याम परिवार महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन ओझा प्रेमपीठ तिजारा की अगवाई में सोमवार को आयोजित से रींगस से खाटू की आठवीं वार्षिक श्री श्याम ध्वज यात्रा निकाल गई। रींगस के परसरामपुरिया भवन में हजारों श्रद्धालुओं ने निशान की पूजा अर्चना कर श्याम गुणगान करने के बाद श्याम नगरी की ओर रवाना हुए।

श्याम परिवार महासंघ के अध्यक्ष मनोज तापल ने बताया यात्रा में अलवर शहर विधायक संजय शर्मा, अलवर भाजपा के जिला अध्यक्ष सुरेश यादव, किशनगढ़ विधायक दीपचंद खेरिया, कामा विधायक नोकत्यम चौधरी, महासंघ के संरक्षक शिवसिंह भोट, भाजपा जिला मेवात के अध्यक्ष नरेंद्र पटेल सहित हजारों पदयात्रियों ने बाबा श्याम के दरबार में शीश नवाकर देश और परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। 

इस अवसर पर प्रहलाद महेश्वरी, सुमित आग्रवाल, पवन अग्रवाल, अनूप भोरा, धनत्लाल यादव, जगराम गुप्ता, विकास खंडेलवाल, प्रमोद भिवाड़ी, कृष्णकांत पुनहाना, विक्की, बिजेंद्र यादव, नरेंद्र शर्मा सहित 35 हजार श्रद्धालु शामिल हुए।

    Previous
    Next

    Related Posts