Saturday, 29 August 2026

दीन दुःखी दिव्यांग सेवा संस्था समाज के जरूरतमंद लोगों को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका अदा करेगी: प्रमोद जैन


दीन दुःखी दिव्यांग सेवा संस्था समाज के जरूरतमंद लोगों को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका अदा करेगी: प्रमोद जैन

समाजसेवी प्रमोद जैन ने कहा कि दीन दुःखी दिव्यांग सेवा संस्था समाज के जरूरतमंद लोगों को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका अदा करेगी। उन्होंने कहा कि संस्था के पदाधिकारी समाज के वंचितों की सेवा करने के लिए आगे रहते हैं और यह सिलसिला भविष्य में भी जारी रहना चाहिए।

सोमवार को समाजसेवी जैन ने दीन दुःखी दिव्यांग सेवा संस्था के सेवा कार्य के 6 वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस 25 दिसंबर को संस्था के (भगवती विला) पंचशील नगर माकड़वाली रोड(पेट्रोल पंप के पास) कार्यालय परआयोजित समारोह मेंमुख्य अतिथि के रूप में यह बात कही। विशिष्ठ अतिथि एडवोकेट यादव और हनुमान प्रसाद मौजूद रहे। मंच संचालन पीयूष सुराणा ने किया।

मुख्य संरक्षक डॉ.नासिर मौहम्मद मदनी ने संस्था की जानकारी दी और सेवा कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की । इस अवसर परसंस्था की ओर से जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री,सब्जी,और सर्दी से बचाव के लिए गर्म कंबल वितरित किए।

कार्यक्रम में महिला संयोजिका डॉ. ममनून फातमा,संरक्षक पंडित नवल किशोर शर्मा,अध्यक्ष महेंद्र कुमार जोशी, प्रचार मंत्री पीयूष सुराणा,मुकेश जोशी, चन्द प्रकाश खत्ती, मुकेश मौर्य, किशोर कुमार परिहार, भुवनेश जोशी, मनोज ओझा,भोमराज गुर्जर,जितेंद्र चौधरी, हनुमान शर्मा, हेमा नंदानी राकेश चौहान,,चेतन पंवार अमन  लक्ष्मी कान्त शर्मा सुरेश राठोड़ दिनेश सतरवाला, महेन्द्र सिंह शेखावत,  अनीता भाटी , मंजूर अहमद, उमेश सोनी,,,जसोदा मेघवंशी,वर्षा देवी,सुनीता डोसी, दिनेश डोसी ,एवम् अन्य सदस्यगण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

सऺस्था सऺस्थापक भगवती देवी ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।


Previous
Next

Related Posts