Saturday, 29 August 2026

राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप योजना कार्यक्रम 31 दिसंबर से होगा समाप्त, सांख्यिकी विभाग ने जारी किए आदेश


राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप योजना कार्यक्रम 31 दिसंबर से होगा समाप्त, सांख्यिकी विभाग ने जारी किए आदेश

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कांग्रेस सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए प्रदेश में लगाए गए राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप योजना के तहत लगाए गए युवकों की सेवाएं अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर सांख्यिकी विभाग ने 31 दिसंबर से समाप्त करने का निर्णय किया है। 

सांख्यिकी विभाग के निदेशक भंवरलाल बैरवा ने यह आदेश सोमवार को जारी किए। इस आदेश से प्रदेश में 31 दिसंबर से राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप योजना कार्यक्रम समाप्त हो जाएगा।

Previous
Next

Related Posts