


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार 25 दिसंबर को बगरू विधानसभा स्थित अजयराजपुरा ग्राम में भाजपा संगठन के बूथ अध्यक्ष बाबूलाल डागर के निवास पर भोजन ग्रहण किया।
इस अवसर पर सांसद रामचरण बोहरा,बगरू विधायक कैलाश वर्मा और संगठन के उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच मौजूद रहे। साधारण तरीके सेमुख्यमंत्री शर्मा ने अपने बूथ अध्यक्ष के यहां भोजन ग्रहण किया और उन्हें धन्यवाद देते हुएअपने बूथ को मजबूत करने की सलाह दी।
मुख्यमंत्री शर्मा ने भाजपा संगठन को निरंतर मजबूती प्रदान करने वाले बाबूलाल जी व उनके परिजनों के इस अपनत्व और नि:स्वार्थ प्रेम के लिए हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया।