Saturday, 29 August 2026

मुख्यमंत्री शर्मा पहुंचे औचक निरीक्षण करने एसएमएस अस्पताल, मचा हड़कंप,अव्यवस्थाओं को लेकर लगाई फटकार


मुख्यमंत्री शर्मा पहुंचे औचक निरीक्षण करने एसएमएस अस्पताल, मचा हड़कंप,अव्यवस्थाओं को लेकर लगाई फटकार

मुख्यमंत्री भजनलाल 25 दिसंबर को सुबह अचानक एसएमएस अस्पताल पहुंच गए हैं। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं को देखा और कमियो कोसुधारने के तत्काल निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री शर्मा के इस औचक निरीक्षण से एसएमएस अस्पताल में हड़कंप मच गया। उन्होंने कमियो को लेकरफटकार लगाई और तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री शर्मा के इस औचक निरीक्षण को लेकर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक चर्चा हो रही है कि आखिर हुए किस व्यवस्था को देखने के लिए वहां पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री  शर्मा के औचक निरीक्षण से निश्चित तौर पर व्यवस्थाओं में कुछ सुधार आएगा जिसकी की प्रदेश को जरूरत भी है।

इस दौरान शर्मा ने अस्पताल में बिना पूर्व सूचना नदारद रहे चिकित्सकों, नर्सिंगकर्मियों, सफाईकर्मियों व अन्य कार्मिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू), रजिस्ट्रेशन व दवा वितरण केन्द्र का भी निरीक्षण किया तथा अस्पताल में मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की शुद्धता एवं गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि नियमित बैठक कर सुनिश्चित करें की सफ़ाई व्यवस्था, इलाज और दवा वितरण पर किसी को भी परेशानी नहीं हो।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल अधीक्षक एवं अन्य चिकित्सा अधिकारियों को नियमित साप्ताहिक मॉनिटरिंग कर अस्पताल परिसर की अच्छी साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए तथा मरीजों के साथ आने वाले परिजनों के लिए अस्पताल परिसर में बैठने के लिए अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

शर्मा ने एसएमएस अस्पताल में प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं व प्रबंधन को अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। 



Previous
Next

Related Posts