Saturday, 29 August 2026

मटर के कट्टो की आड़ में पंजाब से गुजरात शराब की तस्करी : 539 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक जप्त, एक गिरफ्तार


मटर के कट्टो की आड़ में पंजाब से गुजरात शराब की तस्करी : 539 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक जप्त, एक गिरफ्तार

भीलवाडा जिले की बिजोलिया थाना पुलिस की टीम ने शनिवार को अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 40 लाख रुपये कीमत की पंजाब निर्मित शराब के 539 कार्टून जप्त किये है। मौके से गिरफ्तार आरोपी मनोहर लाल बिश्नोई पुत्र मांगी लाल (23) निवासी मिठड़ा खुर्द थाना धोरीमन्ना जिला बाड़मेर मटर के कट्टो की आड़ में अवैध शराब गुजरात ले जा रहा था।

एसपी श्याम सिंह ने बताया कि शनिवार को गश्त के दौरान एसएचओ उगमा राम को हेड कांस्टेबल कालूराम धायल ने सूचना दी की बूंदी से बिजोलिया की तरफ से आ रहा एक ट्रक आगे से दुर्घटना ग्रस्त है, सन्दिग्ध ट्रक में मादक पदार्थ हो सकता है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह व सीओ सुनील सिहाग के सुपरविजन में एसएचओ मय टीम द्वारा बूंदी रोड पर नाकाबंदी की गई।

कुछ ही देर में बूंदी रोड से आ रहे सन्दिग्ध ट्रक को रुकवा कर तलाशी ली गई तो उसमें मटर के कट्टों की आड़ में अलग-अलग ब्रांड की पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के 539 कार्टून छुपा रखे थे। अवैध शराब से लोड ट्रक को जप्त कर ड्राइवर मनोहर लाल को गिरफ्तार किया गया। जिससे शराब के परिवहन के संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है।

 इस कार्रवाई में एसएचओ उगमा राम, हेड कांस्टेबल कालूराम धायल, कांस्टेबल राजेश कुमार, विनोद कुमार, श्रवण कुमार एवं रमेश कुमार शामिल थे।


Previous
Next

Related Posts