Saturday, 29 August 2026

राजस्थान मे भाजपा की डबल इंजन सरकार, प्रदेश का होगा विकास जनहित के होंगे काम: सीपी जोशी


राजस्थान मे भाजपा की डबल इंजन सरकार, प्रदेश का होगा विकास जनहित के होंगे काम:  सीपी जोशी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने रविवार को करणपुर विधानसभा प्रत्याशी सुरेन्द्र पाल टीटी के समर्थन में आम सभा को सम्बोधित किया और जनता से उन्हें भारी मतों से जिताने की अपील की। उन्होंने कहा सुरेन्द्र पाल टीटी ने वर्षों मेहनत कर यहां पर पार्टी को खडा किया है और जिले व करणपुर विधानसभा के विकास में कोई कमी नहीं छोडी। सहजता और सरलता उनके जीवन के अभिन्न अंग है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने रविवार को चानणा धाम में हनुमान मंदिर दर्शन कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की और कार्यकर्ता बैठक, युवा सम्मेलन, चुनाव प्रबंधन समिति बैठक एवं वरिष्ठ जन चर्चा को भी सम्बोधित किया। 

विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि राजस्थान की जनता ने कांग्रेस के झूठे वादों को दरकिनार कर पीएम मोदी का गारंटी पर विश्वास किया है। उन्होंने कहा प्रदेश में गहलोत सरकार टैक्स लगाती थी, लेकिन करणपुर विधानसभा में रुबी टैक्स अलग से लगाया जाता था, इसलिए यहां कांग्रेस तो निश्चित रूप से हारने वाली है। उन्होंने कहा किअब राजस्थान में भाजपा की सरकार आ गई है। इसलिए अब ईमानदारी से शासन होगा कोई फर्जीवाड़ा नहीं होगा। पेपर लीक की जांच एसआईटी करेगी, पेपर लीक कर युवाओं के भविष्य को  बर्बाद करने वाले लुटेरे अब पाताल में भी कही छुप जाए, भाजपा सरकार उन्हें ढूंढकर दिलाने का काम करेगी। मोदी जी ने किसान सम्मान निधि के 6000 रुपए किसानों खाते में डालें तो अब राजस्थान में डबल इंजन की सरकार 6000 रूपये किसानों अपने खाते से डालेगी जिससे अब किसान के खाते में 6000 नहीं 12000  रूपये आएंगे। 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में कभी नहीं कहा कि करतारपुर साहिब जाने के लिए वीजा मुक्त रास्ता बनेगा लेकिन लोगों की आस्था के केंद्र जाने का मार्ग किसी ने प्रशस्त किया तो वह पीएममोदी की सरकार ने किया। कभी घोषणा पत्र में नहीं कहा कि 26 दिसंबर वीर साहबजादो के नाम से देश मनाएगा, लेकिन अब 26 दिसंबर चाचा नेहरू के नाम नहीं होगा वीर साहब जादो बाबा फतेह सिंह जी और बाबा जोरावर सिंह जी के नाम पर मनाया जाएगा। यह काम पहले भी हो सकता था लेकिन वोट बैंक की राजनीति के चलते नहीं हुआ। कांग्रेस की सरकार के समय औरंगजेब का पाठ पढ़ाया जाता था, ऐतिहासिक निर्णय ऐतिहासिक पुरुष ही ले सकते है। 

विशाल जनसभा में श्रीगंगानगर सांसद निहालचंद मेघवाल, प्रभारी सीआर चौधरी, प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया, श्रीमती प्रियंका बालन, जिला अध्यक्ष शरणपाल सिंह, विधायक जयदीप बियानी, गुरवीर सिंह बराड़, डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष चंपा लाल गेदर, एससी मोर्चा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में आम जनता उपस्थित रही।

Previous
Next

Related Posts