Saturday, 29 August 2026

दो गायों की निर्मम हत्या से गुस्साएं गौ भक्त,छह घण्टे तक बनास नदी में ही डटे, समझाईश के बाद मामला हुआ शांत


दो गायों की निर्मम हत्या से गुस्साएं गौ भक्त,छह घण्टे तक बनास नदी में ही डटे, समझाईश के बाद मामला हुआ शांत

टोंक के सदर टोंक पुलिस थानान्तर्गत नेशनल हाईवे 52 जयपुर- कोटा से करीबन दो किमी दूर बनास नदी तन वैष्णो देवी मंदिर के पीछे वाले इलाके में रविवार की सुबह एक गर्भवती गाय सहित दो गौ वंश की हत्या किए जाने की सूचना मिलने के बाद भाजपा युवा मोर्चा टोंक के जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा जयसिंहपुरा सहित काफी लोगो की भीड़ हो गई। जिसकी इतला के बाद जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षिराज भी घटनास्थल पहुंचे। जिन्होंने घटनास्थल का जायजा किया साथ ही घटना की जानकारी ली। तत्पश्चात अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ.सूरजसिंह नेगी,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदर्श चौधरी,पीपलू पुलिस उपाधीक्षक इन्दु,सदर पुलिस थानाधिकारी बृजमोहन कविया,बरौनी पुलिस थानाधिकारी ओमप्रकाश भी वहां पहुंचे।साथ ही भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं टोंक के पूर्व विधायक अजीतसिंह मेहता,निवाई विधायक रामसहाय वर्मा ने भी घटनास्थल पहुंच करके घटना की जानकारी ली साथ ही जिला पुलिस अधीक्षक से कहा कि गौ हत्या में लिप्त अपराधियों को पकड करके सख्त सजा दिलाई जाए एवं जिले में संचालित अवैध बूचडखानों एवं मीट की दुकानों को बन्द कराया जाए।

सदर टोंक पुलिस थानान्तर्गत बनास नदी वैष्णों देवी के पीछे स्थित बनास नदी सरबराबाद तन इलाके में रविवार की सुबह दो गायों का सिर,चमडी व  अन्य अवशेष पडे मिले जिसकी इतला मिलते ही गौ भक्तों की भीड पहुंच गई जिन्होंने गौ कशी करके गायों का मांस ले जाने एवं अवशेष वहीं छोड जाने की घटना से नाराजगी जताई। लोगो का कहना था कि रोजाना की तरह शनिवार को सरबराबाद  निवासी शैतान गुर्जर व उसके पड़ोसी की गायें करने के लिए आयी थी लेकिन रात को वापस नही पहुंची तो रविवार की सुबह उनको ढूंढने आए तो यहां उनके अवशेष मिले ।गौ भक्तों का आरोप है कि अज्ञात लोगों ने पेड़ से बांध करके गायों की निर्मम हत्या की है तथा गौ मांस ले गए जब कि उसके अवशेष वही छोड़ गए।इस घटना से नाराज लोगो ने गौ वंश के अवशेष पुलिस को नही उठाने दिए, जिसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षिराज ने लोगो से समझाईश करते हुए विश्वास दिलाया कि कोई भी दोषी हो उसको बख्शा नही जाएगा। उन्होंने कहा कि एफएसएल टीम भी पहुंच चुकी है। इस मामले में पुलिस टीमें लगाई गई है साथ ही जल्दी ही दोषियों को पकड़ा जाएगा।  बाद में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं टोंक के पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता,निवाई के भाजपा विधायक रामसहाय वर्मा भी पहुचे। जिन्होंने इस मामले की कडे शब्दों में निन्दा करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक से कहा कि राज्य में सरकार हमारी है जिसको गौ हत्यारों की तरफ से  गौ हत्या  करके बडी चुनौती दी है ऐसे लोगो के खिलाफ सख्त कार्यवाई हो। उन्होंने जिले में अवैध बूचड़खाना सहित अन्य मीट की दुकानों को बंद कराने की बात कही। एसपी ने बताया कि नगर परिषद टोंक से बातचीत करके विशेष अभियान शुरू किया जाएगा ताकि अवैध पशुवध नही हो सकें। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजीत सिंह मेहता एवं विधायक रामसहाय वर्मा एवं भाजपा युवा मोर्चा टोंक के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा की समझाईश के बाद छह घण्टे बाद गौ वंश के अवशेषों को वहीं दफनाया गया।

इससे पूर्व गौ हत्या से गुस्साएं लोगों ने टोंक विधायक सचिन पायलट के पिछले पांच साल में घटित गौ हत्याओं की घटनाओं को लेकर नाराजगी व्यक्त की तो वहीं खडे नगर परिषद टोंक के पूर्व उपसभापति हरिभजन गुर्जर ने पायलट के खिलाफ बोले जाने पर नाराजगी व्यक्त की जिससे तनातनी हो गई लेकिन समझाईश के बाद मामला शांत हो पाया। इतना ही नही घटना के इलाके को लेकर बरौनी एवं सदर टोंक पुलिस के बीच कशमकश चलती रही बाद में पटवारी को नक्शा लेकर घटनास्थल बलाया गया जिसके बाद मामला सदर टोंक पुलिस थाना में दर्ज कराया गया।जिस दौरान ओमप्रकाश पाण्डे, पूर्व प्रधान खेमराज मीणा, निखिल गुप्ता,अंकुर शर्मा, महेन्द्र चौधरी,विजय चौधरी सहित काफी लोग मौजूद थे।



Previous
Next

Related Posts