


मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमएनआईटी) जयपुर एल्यूमिनी एसोसिएशन की ओर से 25 दिसम्बर को संस्थान के सेंट्रल लॉन में एल्यूमिनी डे भव्य स्वरूप में मनाया जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष देवराज सोलंकी ने बताया कि इस मौके पर वर्ष 1973 में संस्थान में प्रवेश लेने वाले पूर्व छात्रों की गोल्डन जुबली मनाई जाएगी।
इसके साथ ही 1999 बैच के आर्किटेक्ट ब्रांच के पासआउट और 1998 बैच के अन्य ब्रांच के पास आउट पूर्व छात्रों की सिल्वर जुबली मनाई जाएगी। गोल्डन जुबली और सिल्वर जुबली के सभी पूर्व छात्रों को मोमेन्टों भेंटकर सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह में एमएनआईटी के निदेशक एन.पी. पाढी मुख्य अतिथि होंगे। इसकी तैयारियों की बैठक संस्थान परिसर में संपन्न हुई।
एमएनआईटी जयपुर एल्यूमिनी एसोसिएशन के अध्यक्ष देवराज सोलंकी ने बताया कि 25 दिसंबर को सुबह 9 बजे शुरू होने वाले एल्युमिनी डे समारोह में गोल्डन जुबली और सिल्वर जुबली बैच के सभी पूर्व विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और साफा पहनाकर स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर एमएनआईटी के डीन (एल्यूमिनी अफेयर्स) प्रो. राकेश जैन के हाथों पूर्व छात्रों को मोमेन्टों देकर सम्मानित किया जाएगा।