Saturday, 29 August 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को जैसलमेर आएंगे, राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू की यात्रा को लेकर बना है कार्यक्रम


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को जैसलमेर आएंगे, राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू की यात्रा को लेकर बना है कार्यक्रम

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को जैसलमेर आएंगे। मुख्यमंत्री शर्मा का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जैसलमेर यात्रा को देखते हुए यह कार्यक्रम बना है। 

मुख्यमंत्री शर्मा शनिवार सुबह 10.30 बजे राजकीय विमान से जयपुर से जैसलमेर के लिए उड़ान भरेंगे और पूर्वाह्न 11.45 बजे जैसलमेर एयरपोर्ट उतरेंगे।

यहां पहुंचने के बाद वे दोपहर 12.45 बजे एयरफोर्स के हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे। वहां से मुख्यमंत्री शर्मा राष्ट्रपति द्रौपदीमुर्मू और राज्यपाल कलराज मिश्र के साथ हैलीकॉप्टर से पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज जाएंगे।
राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग एवं राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) के तत्वाधान में शनिवार को लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन पूनम सिंह स्टेडियम जैसलमेर में शाम 4.20 बजे होगा। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू होंगी। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की 5000 से भी अधिक महिलाएं हिस्सा लेंगी।

राजीविका द्वारा स्वयं सहायता समूह के माध्यम से 45 लाख महिलाओं को लाभान्वित किया गया है। लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम में राजीविका द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिनमें स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया जाएगा। जिसमें राजीविका द्वारा संचालित आर्थिक गतिविधियों को दर्शाया जाएगा। साथ ही पांच स्टॉल्स गैर सरकारी संगठनों द्वारा लगाई जाएगी। जिनका राजीविका के साथ आजीविका संवर्धन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए एमओयू किया गया है।

इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शर्मा ट्रांसपोर्ट चौराहा स्थित भाजपा के नए कार्यालय का दौरा करेंगे और जहां भाजपा कार्यकर्ताओंऔर नेताओं से मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री शर्मा इस कार्यक्रम के बाद शनिवार देर शाम उनका जयपुर लौटने का कार्यक्रम है।

Previous
Next

Related Posts