Saturday, 29 August 2026

राज्य स्तरीय एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स में दो आईपीएस सहित 33 पुलिसकर्मियों को किया शामिल


राज्य स्तरीय एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स में दो आईपीएस सहित 33 पुलिसकर्मियों को किया शामिल

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के आदेश से पुलिस मुख्यालय में गठित हुई राज्य स्तरीय एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स में दो आईपीएस सहित 33 पुलिसकर्मियों को शामिल किया है। ये एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) एडीजी क्राइम दिनेश एमएन के नेतृत्व में काम करेगी। 

शुक्रवार को डीजीपी उमेश मिश्रा ने इस संबंध में आदेश जारी कर आईपीएस करन शर्मा, राजेश मीणा, एएसपी विद्या प्रकाश, सिद्वांत शर्मा, नरोत्तम लाल वर्मा, डिप्टी एसपी मनीष कुमार, इंस्पेक्टर मोहन लाल, सब इंस्पेक्टर मुकेश वर्मा, नरेन्द्र सिंह, एएसआई डोढीराम, बनवारी लाल, शैलेन्द्र शर्मा, हैड कांस्टेबल अभिमन्यु कुमार सिंह, चन्द्रपाल, नरेन्द्र, राकेश कुमार, योगेश कुमार, सोहन सिंह, प्रवीण पुनिया, रामलाल, रोहिताश्व, कांस्टेबल राकेश, महावीर सिंह, सुधीर, महेश कुमार, किशन लाल, देशराज, रोहिताश्व, सुनील, हिम्मत सिंह, राजवीर गुर्जर, सन्नी जांगिड़ व कृष्ण कुमार को एजीटीएफ में शामिल किया है। ये सभी पुलिसकर्मी क्राइम ब्रांच, एटीएस-एसओजी व जयपुर कमिश्नरेट सहित अलग-अलग जिलों में तैनात हैं। जिन्हें से तुरंत ज्वांइन करने के आदेश दिए है।

Previous
Next

Related Posts