Saturday, 29 August 2026

घर में घुसकर महिला से रेप करने की कोशिश करने के मामले मेंवेटरनरी डॉक्टर को गिरफ्तार


घर में घुसकर महिला से रेप करने की कोशिश करने के मामले मेंवेटरनरी डॉक्टर को गिरफ्तार

सीकर की दादिया पुलिस ने घर में घुसकर महिला से रेप करने की कोशिश करने के मामले में वेटरनरी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है।

दादिया थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि 6 दिसंबर को इलाके की रहने वाली महिला ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह किराए के मकान में रहती है। 4 दिसंबर की रात वह सो रही थी। वहां अशोक नाम का युवक आया। वह शराब के नशे में धुत था। पहले तो मकान के अंदर घुसा और फिर महिला का मुंह दबाकर उससे छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने शोर मचाया तो उसका बच्चा जाग गया। आरोपी अशोक वहां से भागने लगा। इसी बीच महिला ने उसके कंधे पर वार किया।

पुलिस ने महिला की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। जिसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने मामले में आरोपी अशोक कुमार निवासी हरदयालपुरा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पेशे से वेटरनरी डॉक्टर है। जो पिछले कई महीनों से हरदयालपुरा में ही रह रहा है। आरोपी घटना के बाद से फरार था। जब वह हरदयालपुरा की तरफ आया तो उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया। 


Previous
Next

Related Posts