Saturday, 29 August 2026

विधानसभा के बाहर सिरफिरे व्यक्ति का उत्पात, परिसर के अंदर फेंका जूता- जमकर किया हंगामा, सुरक्षाकर्मियों के बीच मचा हड़कंप


विधानसभा के बाहर सिरफिरे व्यक्ति का उत्पात, परिसर के अंदर फेंका जूता- जमकर किया हंगामा, सुरक्षाकर्मियों के बीच मचा हड़कंप

विधानसभा के बाहर गुरुवार दोपहर को एक सिरफिरे व्यक्ति  ने जमकर हंगामा मचाया। ये शख्स ऑटो रिक्शा लेकर विधानसभा के बाहर पहुंचा और अचानक उत्पात मचाने लगा। माहौल तब ज़्यादा गरमाया गया जब इस सिरफिरे व्यक्ति  ने जनप्रतिनिधियों को लेकर आपत्तिजनक बातें कहीं और अचानक से अपना एक जूता उतारकर विधानसभा परिसर के अंदर फेंक दिया। सिरफिरे व्यक्ति ने खुद का नाम मंगल बताया।

बड़ी बात ये थी कि सिरफिरे व्यक्ति  का विधानसभा के बाहर अचानक से हंगामा तब हुआ जब कुछ ही देर बाद विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने वाली थी और इसे लेकर विधायकों के पहुँचने का सिलसिला जारी था।

सिरफिरे व्यक्ति के अचानक हंगामा करते देख विधानसभा के अंदर और बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों के बीच हड़कंप की स्थिति बन गई। व्यक्ति के हंगामे के चलते मीडियाकर्मियों और तमाशबीनों के जमावड़े को देखकर कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सिरफिरे व्यक्ति  को वहां से रवाना किया गया। तब कहीं जाकर माहौल शांत हुआ।

Previous
Next

Related Posts