


पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा कि वासुदेव देवनानी लगातार पांच बार जीत कर आए हैं। आप हम सबको सदन में बात रखने का मौका देंगे। भाजपा और सरकार में आपने बहुत अच्छे और बड़े पद कई बार संभाले हैं। शिक्षा, ग्रामीण विकास मंत्री जैसे अहम विभाग आपने मंत्री रहते संभाले हैं।
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा कि आप जैसे एक अनुभवी और अच्छे इंसान को इस सदन में सर्वोच्च पद पर आसीन होने का अवसर मिला है। यह सदन एक तराजू की तरह है, इसके दोनों पलड़े बराबर होते हैं, एक तरफ पक्ष है, दूसरी तरफ विपक्ष है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है आप बहुत अच्छी तरह से संतुलन बनाकर सदन संचालित करेंगे।