Saturday, 29 August 2026

राज्यपाल अभिभाषण के साथ 19 जनवरी से शुरू होगा विधानसभा सत्र, निष्पक्षता बनाने का हर संभव प्रयास होगा: देवनानी


राज्यपाल अभिभाषण के साथ 19 जनवरी से शुरू होगा विधानसभा सत्र, निष्पक्षता बनाने का हर संभव प्रयास होगा: देवनानी

नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण और नए विधानसभा अध्यक्ष के निर्वाचन के बाद विधानसभा को 19 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई है। अब विधानसभा का सत्र 19 जनवरी से शुरू होगा। राज्यपाल कलराज मिश्र के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरुआत होगी। 

विधानसभाध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद वासुदेव देवनानी ने भी कहा है कि मैं एक शिक्षक रहा हूं। शिक्षक जब कॉपी जांचता है तो यह नहीं देखता कि किस विद्यार्थी की कॉपी है, उसमें क्या लिखा है, उसके आधार पर मार्किंग करता है। उन्होंने कहा कि निष्पक्षता का भाव टीचर के स्वभाव में रहता है। चाहे किसी दल के विधायक हों, पद की गरिमा बनाए रखने का आश्वासन देता हूं।"

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि साल में 40 दिन तक सदन चलाया जाएगा। इस सत्र के दौरान ही नवनिर्वाचित सरकार का पहला बजट भी पेश किया जाएगा। साथ ही कुछ बिल भी इस सत्र के दौरान पेश किए जाएंगे। भाजपा ने जो घोषणा पत्र तैयार किया है। इसमें शामिल कुछ घोषणाओं को सत्र के दौरान घोषित किया जा सकता है। सरकार ने इसे सरकारी दस्तावेज बनाने की भी घोषणा की है।

    Previous
    Next

    Related Posts