


टोंक से कांग्रेस विधायक सचिन पायलट ने गुरुवार को ग्राम नवाबपुरा (टोंक) पहुंचकर मृतक नाबालिग छात्र अमरीश मीणा के परिजनों से मिलकर उनको ढांढस बंधाया। नाबालिग छात्र अमरीश मीना हत्या की हुए थी ।
सचिन पायलट ने कहा कि नाबालिग बच्चे की हत्या का विषय बड़ा गम्भीर पूरे गांव में इसकों लेकर शोक भी है और लोग आतंकित भी है।
उन्होंने कहा कि मैंने पुलिस अधीक्षक से बात भी की है, टीमें लगा रखी है, इसका खुलासा बहुत शीघ्र होना चाहिए है।घटना के बाद से इलाके में गमगीन माहौल बना हुआ है।
सचिन पायलट ने कहा कि मैंने परिजनों को सांत्वना दी है,जल्द से जल्द इस मामले का खुलासा हो आखिर वो कौन लोग हैं जिन्होंने इस तरह की हत्या को अंजाम दिया । जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटना न हो।