


67 वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं के अंतर्गत टेनिस 17 व 19 वर्ष छात्रा वर्ग प्रतियोगिता 7 जनवरी से शुरू होकर 13 जनवरी तक जोधपुर में आयोजित की जाएगी ।
पूर्व प्रशिक्षण शिविर की संयोजिका प्रधानाचार्य हेम कंवर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राजस्थान दल के भाग लेने से पहले खिलाड़ियों का चयन प्रशिक्षण 18 दिसंबर और 19दिसंबर को राउमावि जालम सिंह का हत्था,जोधपुर में किया गया। इस दो दिवसीय चयन प्रशिक्षण में बीकानेर से प्रतिनियुक्त टेनिस कोच युनुस खान,रविंद्र गहलोत,पुष्पलता सोनी ने खिलाड़ियों का ट्रायल और खेल प्रशिक्षण की वरीयता के अनुसार राजस्थान टेनिस छात्रा टीम की घोषणा की।
67 वीं राष्ट्रीय स्तरीय टेनिस प्रतियोगिता का पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 20 दिसम्बर बुधवार से शुरू हो गयाऔर 5 जनवरी तक स्थानीय विद्यालय के संयोजन में शाला क्रीड़ा संगम गोशाला मैदान में चलेगा। चयनित खिलाड़ी इस विशेष प्रशिक्षण भाग लेकरअपने खेल को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे।
19 वर्ष छात्रा वर्ग टीम: प्रगति वैष्णव (जोधपुर),जेनिस मनोज ओझा(अजमेर),मितालिका(जोधपुर),उदिता सिंह(जोधपुर) और चिन्मयी (जयपुर) का चयन किया गया है।
17 वर्ष छात्रा वर्ग टीम: जान्हवी (जयपुर),दिव्या यादव (जयपुर),प्रिया यादव (जयपुर), मेहर धई (अजमेर) और पूर्विका चौधरी (हनुमानगढ़) चयनित खिलाड़ियों को जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय जोधपुर इंसाफ जई,उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा जोधपुर सुमित्रा पंवार,राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ प्रदेशाध्यक्ष हापु राम चौधरी ने शुभकामनाएं दी।