Saturday, 29 August 2026

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री शर्मा,उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बेरवा के साथ दिल्ली पहुंचे, पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह गुरुवार को मुलाकात संभव,कई नेताओं से मुलाकात का कार्यक्रम

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री शर्मा,उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बेरवा के साथ दिल्ली पहुंचे, पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह गुरुवार को मुलाकात संभव,कई नेताओं से मुलाकात का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री भजनलाल,उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बेरवा के साथबुधवार  रात को दिल्ली पहुंचे।ऐसा माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री शर्मा मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिल्ली आए हैं और उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से गुरुवार को मुलाकात हो सकती है ! 

ऐसा भी कहा जा रहा है कि भाजपा चुनाव प्रभारीऔरसंसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी के अलावा भी कुछ और केंद्रीय नेताओं सेबातचीत हो सकती है । मंत्रिमंडल विस्तार की तैयार सूची परअंतिम मोहर लगनी  है।

ऐसा माना जा रहा है कि गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकातभी होनी है।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को जयपुर में विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होना है। इसी के चलते मुख्यमंत्री शर्मा और उप मुख्यमंत्री दिया कुमारीऔर प्रेमचंद बैरवा को गुरुवार दोपहर 2:30 बजे से पहले वापस लौटकर भी जाना है।

Previous
Next

Related Posts