Saturday, 29 August 2026

वार्ड 62 पार्षद तुनवाल ने जन्मदिन के मौके पर अनोखी पहल शुरू की यूनिट-एक जिंदगी,110 यूनिट का हुआ रक्तदान


वार्ड 62 पार्षद तुनवाल ने जन्मदिन के मौके पर अनोखी पहल शुरू की यूनिट-एक जिंदगी,110 यूनिट का हुआ रक्तदान

अजमेर भोपों का बाड़ा वार्ड 62 स्थित बालाजी मंदिर में मंगलवार को आयोजित किए गए एक यूनिट- एक जिंदगी  रक्तदान शिविर में आमजन ने 110 यूनिट रक्तदान किया । 

वार्ड 62 के नगर निगम पार्षद नरेंद्र तुनवाल के जन्मदिन के अवसर पर उनके समर्थको ने सर्वाधिक रक्तदान किया जहाँ वार्डवासियों ने गौ रक्षक समाजसेवी पार्षद तुनवाल का स्वागत किया। उनके जन्मदिन के अवसर पर अजमेर उत्तर विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी रहे पार्षद ज्ञान सारस्वत ने आकर शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। 

रक्तदान  शिविर संयोजक पार्षद नरेंद्र तुनवाल ने बताया कि रक्त संग्रहण का काम जवाहर लाल नेहरू अस्पताल और जनाना अस्पताल की टीमों ने किया। शिविर में रूपचंद महावर, रूपचंद सोलंकी, प्रेमचंद टाक, मदन बागड़ी, उमेश टांक, श्याम सुंदर टाक, सीताराम ढलवाल, सौरभ महावर, विकास महावर, सागर शर्मा सहित वार्डवासियों ने सहित कई गणमान्य  लोगों ने सेवाएं दी साथ ही रक्तदाताओं का आभार व्यक्त कर प्रशस्ति पत्र दिए।

    Previous
    Next

    Related Posts